पूर्व MLA सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गोपाल मैदान में बीती देर रात आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। यहां अविभाजित बिहार के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ कुछ महिलाओं ने मारपीट कर दी। इस मारपीट में सूर्य सिंह

सूर्य सिंह बेसरा

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गोपाल मैदान में बीती देर रात आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। यहां अविभाजित बिहार के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ कुछ महिलाओं ने मारपीट कर दी। इस मारपीट में सूर्य सिंह बेसरा जख्मी हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से गोपाल मैदान में आदिवासी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें देश के अलग-अलग इलाकों से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक भीड़ के बीच कुछ महिलाओं ने सूर्य सिंह बेसरा के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

Read More : झारखंड में 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में चेतावनी

सूर्य सिंह बेसरा ने क्या कहा?

इधर, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, आखिर किस बात को लेकर यह पूरा बवाल हुआ और महिलाओं ने सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट क्यों की, इसकी असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि कुछ लोगों ने बेवजह उनकी पिटाई की। वह झारखंड आंदोलनकारी होने के साथ झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक भी रहे हैं। उनके साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के पीछे की वजह भी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने मामले में क्या बताया?

इस मामले में जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सूर्य सिंह बेसरा के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। परिवार की ओर से किसी तरह की शिकायत नहीं करने की बात भी कही गई है। सिटी एसपी ललित मीणा के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस घटना की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *