31,756 स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा, 23.26 लाख विद्यार्थियों ने लिया ये संकल्प

रांची: झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा 2026 के अवसर पर राज्यभर में विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 नवंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष

झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा 2026 के अवसर पर राज्यभर में विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 नवंबर को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, गौरवगाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य गठन और समृद्ध विरासत एवं संस्कृति की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राज्य के विकास और विकसित झारखंड के निर्माण के लिए 23,26,916 छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया।

सिमडेगा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त कंचन सिंह एवं उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने लाभुकों को सांकेतिक चेक सौंपे।
इसके तहत सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1.12 करोड़ रुपये, चक्रीय निधि के तहत 24.30 लाख रुपये, झारखंड समावेशी आजीविका योजना के तहत 7.60 लाख रुपये, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 75 हजार रुपये तथा वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड के तहत 8 लाख रुपये वितरित किए गए।

वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) 2.0 के तहत कौशल रथ जागरूकता अभियान शुरू किया गया। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इसके तहत 26 नवंबर को कोलेबिरा और 27 नवंबर को केरसई प्रखंड परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

दूसरी ओर, कोडरमा जिले में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत 549 पूर्ण आवासों में लाभुकों के गृह प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 200, अबुआ आवास योजना के 336, पीएम-जनमन के 8 और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 5 आवास शामिल हैं।

वहीं, पलामू जिले में भी 15 से 17 नवंबर तक 667 लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना और पीएम-जनमन योजना के लाभुकों को शामिल किया गया है।

इधर, लातेहार जिले में झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत 17 से 24 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश कर नई शुरुआत की। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच लेखन, निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विकसित भारत जी राम जी के तहत रोजगार सृजन अभियान के तहत जिले की विभिन्न पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सभी पंचायतों के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन के अनुसार, राज्य स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप 24 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा।

also read : चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब होगी 9 दिसंबर को सुनवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *