रांची सेल सिटी में पूर्व सूचना आयुक्त के घर चोरी, 25 लाख के जेवरात गायब

रांची : राजधानी रांची में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुंदाग ओपी इलाके के सेल सिटी में चोरों ने झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में हाथ साफ कर दिया। चोर

पूर्व सूचना आयुक्त
पूर्व सूचना आयुक्त के बंद घर में चोरी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुंदाग ओपी इलाके के सेल सिटी में चोरों ने झारखंड के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के बंद घर में हाथ साफ कर दिया। चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, 20 से 25 लाख रुपये के गहने, एक लैपटॉप और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जाते-जाते घर में तोड़फोड़ भी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए हैं और तीनों ने अपना चेहरा ढक रखा था। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट सकती है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि चोरी ऐसी जगह हुई है, जहां पूर्व एडीजी और डीआईजी स्तर के बड़े अधिकारियों के आवास हैं। जब इतने बड़े अधिकारियों के घरों के आसपास का इलाका ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? इस घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More : नेमरा पहुंचे संजय सेठ, हेमंत सोरेन और परिवार से की मुलाकात

फोन पर पूर्व सूचना आयुक्त ने दी चोरी की जानकारी

हिमांशु शेखर चौधरी ने ईटीवी भारत से फोन पर बातचीत में चोरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार गांव से लौट रहा है। रांची पहुंचने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकेगी।

गांव गए थे पूर्व सूचना आयुक्त, बंद घर को बनाया निशाना

हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि वह परिवार के साथ सात तारीख को गांव गए थे। इस दौरान घर बंद था। घर की देखभाल करने और पौधों में पानी देने वाली महिला वहां पहुंची, तो उसकी नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। उसने फोन कर परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने महिला को घर के अंदर जाकर देखने को कहा। अंदर की स्थिति सामने आने पर चोरी का पता चला। घर में कई जगह सामान बिखरा हुआ था। पौधों को नुकसान पहुंचाया गया था। गाड़ी और फेंसिंग भी टूटी हुई मिली। घटना की स्थिति देखकर पता चला कि घर में सामान की तलाशी ली गई थी और कीमती वस्तुएं गायब थीं।

पूर्व सूचना आयुक्त
नकद और जेवरात ले गए चोर

आसपास हैं पूर्व एडीजी और डीआईजी के आवास

सेल सिटी में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि उनके घर के सामने पूर्व एडीजी आरके मलिक रहते हैं। पास में केपी देव के परिवार का आवास है। इसके अलावा पूर्व डीआईजी राजीव सिंह का आवास भी आसपास ही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आवासों के बीच स्थित घर में चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्धों की गतिविधियां कैद

पूर्व सूचना आयुक्त के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं। तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हिमांशु शेखर चौधरी के रांची लौटने के बाद ही चोरी की पूरी घटना का सही आकलन हो पाएगा।

CM हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं हिमांशु शेखर चौधरी

हिमांशु शेखर चौधरी झारखंड के जाने-माने चेहरों में शामिल हैं। वह CM हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। इसके अलावा वह झारखंड खाद आयोग के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। उन्होंने झारखंड के सूचना आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *