नेमरा : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास आज यानी शनिवार को नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान रघुवर दास ने हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रुपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, उन्होंने दुख की इस घड़ी में सोरेन परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई। मां के गुजर जाने से परिवार में शोक का माहौल है। रघुवर दास ने परिवार के लोगों से मिलकर इस दुख को साझा किया और दिवंगत रुपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More : महुआजारी में डालसा का डोर-टू-डोर अभियान, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी





