रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 50 किलो अमानक पनीर जब्त

रांची : दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बिरसा चौक और धुर्वा इलाके में ठेला, खोमचा, रेस्टोरेंट, होटल और खुदरा खाद्य

खाद्य सुरक्षा
खाद्य पदार्थों की जांच तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली और महापर्व छठ को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बिरसा चौक और धुर्वा इलाके में ठेला, खोमचा, रेस्टोरेंट, होटल और खुदरा खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 10 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से दो दुकानों से करीब 50 किलोग्राम अमानक पनीर बरामद हुआ। टीम ने पनीर को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।

Read More : हजारीबाग ओपन जेल में हुई अनोखी शादी, दूल्हा बने पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा

दो दुकानों से मिला करीब 50 किलो पनीर

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने जांच के दौरान पनीर की गुणवत्ता पर संदेह जताया। इसके बाद दोनों दुकानों से मिले करीब 50 किलोग्राम पनीर को जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने, साफ कपड़े पहनने और भोजन तैयार करने व परोसने के दौरान दस्ताने तथा हेड गियर का इस्तेमाल करने को कहा।

खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाने का निर्देश

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के निर्माण, धुलाई और अन्य कार्यों में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। कारोबारियों को खाद्य सामग्री धूल, मक्खियों, कीट-पतंगों और अन्य बाहरी दूषित कारकों से बचाकर रखने को कहा गया। अधिकारियों ने खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने का भी निर्देश दिया।

साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था की भी जांच

टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, बर्तनों और उपकरणों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन तथा कीट नियंत्रण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। खाद्य कारोबारियों को कच्चे और पके हुए खाद्य पदार्थ अलग-अलग रखने तथा खाद्य तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा खाद्य सामग्री को उचित तापमान पर रखने और उसके सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए कारोबारियों को इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *