टाटा स्टील एक्सप्रेस के C3 कोच में लगी आग, चाकुलिया में रोकी गई ट्रेन

जमशेदपुर : हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के C3 कोच से धुआं निकलता देख यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, लोको पायलट की तत्परता और सूझबूझ से समय

टाटा स्टील

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के C3 कोच से धुआं निकलता देख यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, लोको पायलट की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

Read More : 22 नवंबर से शुरू होगा लुगू बुरु महोत्सव, हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान C3 कोच में आग लगने और धुआं निकलने की सूचना लोको पायलट को मिली। उन्होंने तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद ट्रेन को चाकुलिया रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया, जहां यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कोच के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

रेलवे की तकनीकी टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम चाकुलिया स्टेशन पहुंचे। टीम ने प्रभावित कोच का निरीक्षण किया और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम समेत अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच शुरू कर दी। रेलवे की ओर से सुरक्षा मानकों की पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारण ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *