रांची स्टेट लाइब्रेरी में लगी आग, छात्रों में मची अफरा-तफरी

रांची : रांची की फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में आज यानी मंगलवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे लाइब्रेरी परिसर में अफरा-तफरी

स्टेट लाइब्रेरी
स्टेट लाइब्रेरी में लगी आग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची की फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में आज यानी मंगलवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे लाइब्रेरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की खबर मिलते ही लाइब्रेरी में मौजूद लोग उसे बुझाने में जुट गए। लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। राहत की बात रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More : रविदास समाज पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग, आंदोलन की चेतावनी

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आग से लाइब्रेरी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *