तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची / जमशेदपुर। के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस

रांची / जमशेदपुर। के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब के पास मौजूद लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, तालाब के पास गाड़ियों की वॉशिंग करने वाले कर्मचारियों ने सबसे पहले पानी में शव को देखा। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.