दुमका में विधायक के घर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में बीती देर रात एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त देवघर जिले

विधायक

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : झारखंड के दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट स्थित डाक बंगला परिसर में बीती देर रात एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दोयम तेलियाडीह निवासी 28 वर्षीय सोनू राउत (पिता- अनिल राउत) के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू राउत जारमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के आवास (डाक बंगला परिसर) में पिछले कुछ समय से खाना बनाने (कुक) का काम करता था और वहीं रहकर अपनी सेवाएं दे रहा था।

Read More : जयराम महतो का थानेदार से कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, FIR दर्ज

नाश्ता बनाने के बाद कमरे में गया, फिर नहीं लौटा

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सोनू राउत ने रोजाना की तरह सभी लोगों के लिए नाश्ता तैयार किया था। नाश्ता बनाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर का भोजन तैयार करने के वक्त जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब उसके कमरे में देखा गया तो उसका शव बरामद हुआ।

परिजनों का हत्या का आरोप

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में हंसडीहा और रामगढ़ थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक सोनू राउत के परिजन दुमका पहुंचे। परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एसडीपीओ का बयान

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि जारमुंडी विधायक के आवास परिसर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.