रांची में लायंस क्लब ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 400 से ज्यादा छात्राओं की जांच

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार और लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज यानी सोमवार को अपर बाजार गांधी चौक स्थित शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब (लायंस क्लब ऑफ रांची

नेत्र जांच
कन्या पाठशाला में नेत्र जांच शिविर आयोजित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार और लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज यानी सोमवार को अपर बाजार गांधी चौक स्थित शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ क्लब (लायंस क्लब ऑफ रांची राइजिंग स्टार) की अध्यक्ष नैना देवी मोर ने किया। इस मौके पर नैना देवी मोर ने कहा कि संस्था स्थापना काल से ही मानव सेवा के कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य मानव सेवा करना है और इसी उद्देश्य के साथ समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था की ओर से 70 से ज्यादा शिविर लगाए जा चुके हैं। इसी सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को विद्यालय में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

Read More : रांची में 3 सिटिंग में सुलझा विवाद, पति-पत्नी फिर साथ रहने को राजी

400 से ज्यादा छात्राओं की हुई नेत्र जांच

शिविर में विद्यालय की छात्राओं की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 400 से ज्यादा बच्चों की नेत्र जांच हुई। जांच के बाद जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा। इसके अलावा छात्राओं के बीच कॉपी और स्टेशनरी का सामान भी वितरित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य ने शिविर के आयोजन और सेवा कार्य के लिए संस्था के सदस्यों का आभार जताया।

इन सदस्यों ने किया सहयोग

शिविर को सफल बनाने में नैना देवी मोर, संस्था के निदेशक एलएन करुणा बागला, एलएन रीना अग्रवाल, एलएन स्मृति अग्रवाल और निरामय अस्पताल की ओर से सदानंद, पींकी हांसदा और सरिता कंडुलना समेत संस्था के कई अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *