एक्सट्रीम बार हत्याकांड : हाईकोर्ट ने एसएसपी को किया तलब

रांची : रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या के मामले में दोषियों की आपराधिक अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची के एसएसपी भी उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनसे अनुसंधान में

एसएसपी
झारखंड हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या के मामले में दोषियों की आपराधिक अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची के एसएसपी भी उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनसे अनुसंधान में हुई कमियों को लेकर सवाल किए। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं लाए गए। अदालत ने एसएसपी को ट्रायल के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों के रिकॉर्ड का अध्ययन करने और अनुसंधान में हुई त्रुटियों की पहचान कर 30 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Read More : जमशेदपुर में कल NDA की पदयात्रा, सरयू राय ने JDU कार्यकर्ताओं से की अपील

एसएसपी को अगली सुनवाई के दिन भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान एसएसपी ने अदालत को बताया कि मामले के एक अनुसंधानकर्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में प्रतिवादी तुषार कांति दास की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय ने पैरवी की।

10 दोषियों को सुनाई गई थी नौ-नौ साल की सजा

अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने इस मामले में अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को नौ-नौ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। सभी को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था। सजा पाने वालों में अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।

क्या है मामला?

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक की 26 मई, 2024 की देर रात रांची के एक्सट्रीम बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि कुछ युवकों का बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। बाद में मामला शांत हुआ और युवक वहां से चले गए। आरोप है कि अभिषेक सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट का बदला लेने की योजना बनाई। इसके बाद वह सेल सिटी स्थित अपने किराये के घर से राइफल लेकर दोबारा बार पहुंचा और संदीप प्रमाणिक को गोली मार दी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित ने बार और पार्किंग क्षेत्र में कई राउंड फायरिंग की और कार से फरार हो गया।

घटना के अगले दिन अहले सुबह रांची के एसएसपी और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और बार के कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बार में हुआ विवाद और गोलीबारी कैद थी। फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *