जमशेदपुर में कल NDA की पदयात्रा, सरयू राय ने JDU कार्यकर्ताओं से की अपील

जमशेदपुर : लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कल यानी शुक्रवार को आयोजित होने वाली पदयात्रा में जनता दल (यू) के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को एनडीए का साझा कार्यक्रम बनाए जाने के

सरयू राय
सरयू राय

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कल यानी शुक्रवार को आयोजित होने वाली पदयात्रा में जनता दल (यू) के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए इस अभियान को एनडीए का साझा कार्यक्रम बनाए जाने के बाद गठबंधन के घटक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए एनडीए के सभी घटक दलों की एकजुट भागीदारी जरूरी है।

Read More : हेमंत सोरेन की याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 दिसंबर अगली तारीख

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी साझा अभियान की जानकारी

सरयू राय ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें जानकारी दी है कि भाजपा की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम अब एनडीए का साझा अभियान बन गया है। इसी क्रम में सरयू राय 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा में भी शामिल हुए थे। वहां उन्होंने आदित्य साहू के आमंत्रण पर एनडीए में जदयू के घटक दल के विधायक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

आम बगान से निकलेगी पदयात्रा

सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर में गुरुवार को पदयात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (आम बगान) से निकाली जाएगी। इसमें जदयू के जिला पदाधिकारियों, विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर आम बगान पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *