रांची: रातू रोड चौक के पास पर्ल हाउस का 15वां शोरूम शुरू हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग और ग्राहक मौजूद रहे।
समूह निदेशक मोनिका गोस्वामी और प्रोपराइटर रवि रंजन कुमार ने बताया कि पर्ल हाउस की ओर से महिला सशक्तीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थान के माध्यम से करीब 250 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उद्घाटन पर ग्राहकों को विशेष ऑफर
नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। ग्राहकों को खरीदारी पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही एश्योर्ड गिफ्ट और इमरान हाशमी के हाथों उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
शोरूम प्रबंधन के मुताबिक, नए शोरूम के जरिए ग्राहकों को पर्ल हाउस के उत्पादों की बेहतर रेंज उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला सशक्तीकरण पर जोर
पर्ल हाउस प्रबंधन ने बताया कि संस्थान की ओर से महिला सशक्तीकरण के तहत करीब 250 महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। नए शोरूम के विस्तार को इसी दिशा में एक और कदम के रूप में देखा जा रहा है।




