उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कई अहम निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की।
सीएम

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Read More : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन जिलों का टॉप नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार

सीएम ने कहा कि झारखंड के युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसलिए उन्हें ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जो गुणवत्तापूर्ण होने के साथ-साथ रोजगार और बाजार की जरूरतों के अनुरूप भी हो, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें।

रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति के निर्देश

बैठक में सीएम ने झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (JSUSC) से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जाएं, ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

कॉलेजों की रैंकिंग और सुधार योजना पर जोर

सीएम ने अधिकारियों को राज्य के सभी महाविद्यालयों की रैंकिंग के आधार पर उनकी श्रेणी निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज की आवश्यकताओं का आकलन कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से विभाग को सभी आवश्यक कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *