एमओयू पर राजनीति छोड़ विकास में सहयोग करे भाजपा : आलोक कुमार दूबे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राज्य में निवेश प्रस्तावों को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है।
रघुवर दास

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राज्य में निवेश प्रस्तावों को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

Read More : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन जिलों का टॉप नक्सली रविंद्र गंझू गिरफ्तार

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि निवेश आकर्षित करने की प्रक्रिया एक सतत प्रक्रिया होती है, जिसमें एमओयू, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), वैधानिक स्वीकृतियां और चरणबद्ध निवेश शामिल होते हैं। उनका कहना है कि भाजपा इस पूरी प्रक्रिया को नजरअंदाज कर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

एमओयू पर भाजपा के सवालों का जवाब

कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी भी निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतरने में समय लगता है। यदि पहले हुए निवेश समझौतों को आगे बढ़ाते हुए नए निवेश या परियोजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, तो इसे राज्य के विकास की उपलब्धि के रूप में देखा जाना चाहिए।

Read More : रांची में पहली बार होगा डूरंड कप 2026 का आयोजन, 18 जुलाई को निकलेगा ट्रॉफी टूर

उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि उसके शासनकाल में झारखंड में कितने बड़े उद्योग स्थापित हुए, कितने युवाओं को स्थायी रोजगार मिला और कितने निवेश प्रस्ताव वास्तविक परियोजनाओं में बदल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य सरकार निवेशकों का विश्वास जीतने का प्रयास कर रही है, तब भाजपा विकास विरोधी राजनीति कर रही है।

परमाणु ऊर्जा परियोजना और निवेश पर कांग्रेस का पक्ष

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि परमाणु ऊर्जा परियोजना के संबंध में राज्य सरकार ने निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहल की है। उन्होंने कहा कि संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार और अन्य वैधानिक संस्थाओं से आवश्यक स्वीकृतियां नियमानुसार प्राप्त की जाएंगी।

Read More : झारखंड में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का संगठन विस्तार, 11 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार राज्यहित में आने वाले प्रत्येक निवेश का स्वागत करती है। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, राजस्व में वृद्धि करना और राज्य की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है। उन्होंने भाजपा से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता अब तथ्यों और वास्तविक विकास को समझती है तथा केवल बयानबाजी की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *