रांची में पहली बार होगा डूरंड कप 2026 का आयोजन, 18 जुलाई को निकलेगा ट्रॉफी टूर

राजधानी रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप के 135वें संस्करण की मेजबानी करने जा रही है।
डूरंड कप 2026

रांची : राजधानी रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप के 135वें संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में उच्चस्तरीय बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

Read More : झारखंड में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का संगठन विस्तार, 11 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित

बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फायर सेफ्टी, स्टेडियम ब्रांडिंग, खिलाड़ियों और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण तथा सुरक्षा व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा, यातायात और सफाई पर विशेष जोर

बैठक में मैचों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। रांची नगर निगम को स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के लिए कहा गया, ताकि प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

18 जुलाई को निकलेगा ट्रॉफी टूर

डूरंड कप 2026 के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए भारतीय थल सेना की ओर से 18 जुलाई को रांची में ट्रॉफी टूर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ट्रॉफी को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, ताकि आम नागरिक इस ऐतिहासिक फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़ सकें। बैठक में नगर आयुक्त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, सेना के नोडल पदाधिकारी कर्नल हेम चंद्रा, मेजर आनंद, ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता जयकांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *