बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार संबंधित सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर

बिहार विधान परिषद
बिहार विधान परिषद

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार संबंधित सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले नई व्यवस्था के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसीधर ब्रजवासी, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक से अफाक अहमद शामिल हैं।

Read More : करम पर्व पर राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई, कही ये बात

29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के जरिए विधान परिषद में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले नए सदस्यों का चयन होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *