रांची : रांची में झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) आयोजित हुई। समग्र रिसोर्ट में हुई बैठक में एसोसिएशन के आगामी चुनाव की तारीख तय की गई। चुनाव 21 नवंबर 2026 को कराया जाएगा। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी निर्णय लिया गया। चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के लिए 10 नवंबर 2026 से नामांकन शुरू होगा। चुनाव के लिए दिवाकर प्रसाद माणिक बोस को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है।
Read More : गढ़वा में राज्यपाल संतोष गंगवार बोले- शिक्षा से समाज को मिले लाभ
नया बायलॉज बनाने पर भी चर्चा
बैठक में एसोसिएशन के लिए नया बायलॉज तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। इसमें अनुभवी लोगों को शामिल किए जाने की बात कही गई। बायलॉज तैयार करने की प्रक्रिया में संगठन के कामकाज और सदस्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा। AGM में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस वर्ष के खर्च का हिसाब-किताब भी प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सचिव मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, सहसचिव नसीम अख्तर और कोषाध्यक्ष विकास राजगढ़िया ने बैठक में अपनी जिम्मेदारियों से संबंधित जानकारी दी।
रांची के फोटो जर्नलिस्ट हुए शामिल
बैठक में रांची के कई फोटो जर्नलिस्ट शामिल हुए। इनमें करण सिंह, मोहम्मद आसिफ, संजय सुमन, संजय कपद्दार, राजकुमार, रूपेश नारायण, प्रदीप ठाकुर, दीपक, विमल देव, नीतीश, उदय सिंह, योगी और दिनेश शुक्ला सहित अन्य फोटो जर्नलिस्ट मौजूद रहे। AGM में आगामी चुनाव को लेकर प्रक्रिया और संगठन से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई।








