एकल विद्यालयों से दूरदराज के बच्चों तक पहुंचेगी शिक्षा : राज्यपाल गंगवार

रामगढ़ : पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत स्थित राजा बेड़ा एकल विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे। यहां उन्होंने एकल विद्यालय अभियान की जमकर सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों में भी बच्चों तक पढ़ाई पहुंचाने का

एकल विद्यालय
एकल विद्यालय पहुंचे राज्यपाल

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : पतरातू प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत स्थित राजा बेड़ा एकल विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे। यहां उन्होंने एकल विद्यालय अभियान की जमकर सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों में भी बच्चों तक पढ़ाई पहुंचाने का काम काफी जरूरी है। देश के हर कोने में एकल विद्यालय होना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना जरूरी है, ताकि गांव-देहात के बच्चे भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकें।

Read More : पूजा पंडाल महासप्तमी को ही खोलें, असमय पट खोलने पर स्वामी दिव्यानंद की नसीहत

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में एकल विद्यालय बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सरकारी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन एकल विद्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि हर बच्चे को पढ़ने का अवसर मिल सके।

सरकारी शिक्षा व्यवस्था के पूरक हैं एकल विद्यालय

राज्यपाल ने कहा कि एकल विद्यालय सरकारी शिक्षा व्यवस्था के पूरक के रूप में काम कर रहे हैं। जहां सरकारी स्कूलों की पहुंच सीमित है, वहां एकल विद्यालय के आचार्य बच्चों को शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों की सराहना की और शिक्षा के प्रसार में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान एकल विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान राज्यपाल ने ग्रामीणों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एसडीपीओ, बीडीओ मनोज गुप्ता, मुखिया गीता देवी, डॉ. ललन कुमार शर्मा, भरत कुमार महतो, सीताराम मुंडा, किशोर कुमार, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र बेदिया, ललकू बेदिया, सरस्वती देवी, अंशिका कुमारी, सृष्टि कुमारी, रितिका कुमारी, साहिल कुमार, दीपक कुमार, शिवा कुमार, प्रियंका कुमारी, अंजली टोप्पो, रेखा टोप्पो, राज कुमारी टोप्पो, आंगत कुजूर, सरिता देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, सोनी देवी, उषा देवी और गीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *