रांची समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

रांची : झारखंड में मंगलवार की सुबह अचानक धरती डोलने लगी। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह घरों और अपार्टमेंट में कंपन होने लगा तो लोग डर के मारे बाहर निकलकर खुले मैदान और सुरक्षित जगहों

भूकंप
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में मंगलवार की सुबह अचानक धरती डोलने लगी। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह घरों और अपार्टमेंट में कंपन होने लगा तो लोग डर के मारे बाहर निकलकर खुले मैदान और सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए। अचानक आए झटकों से लोगों के बीच काफी दहशत देखने को मिली। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक राज्य के किसी भी इलाके से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। शुरुआती भू-वैज्ञानिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप से करीब नौ किलोमीटर दूर जमीन के अंदर बताया जा रहा है।

Read More : जमशेदपुर जेल में देर रात छापेमारी, 200 अधिकारियों ने की सघन जांच

रांची में भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग

रांची में सुबह अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए। कई लोग एहतियातन अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा होती रही। लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क कर अपने परिचितों और रिश्तेदारों का हाल जाना।

नेपाल में था भूकंप का केंद्र, कई देशों में महसूस हुए झटके

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में था। इसके झटके नेपाल के अलावा भारत, बांग्लादेश, भूटान और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। भारत में बिहार और झारखंड के कई इलाकों में इसका असर देखने को मिला।

झारखंड और बिहार में नुकसान की सूचना नहीं

भूकंप की तीव्रता 5.4 होने के कारण आसपास के कई क्षेत्रों में कंपन महसूस किया गया। फिलहाल झारखंड और बिहार समेत प्रभावित भारतीय इलाकों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *