सड़क हादसे में कार चालक की मौत

रांची: जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। also read : गांधी जयंती पर झारखंड के राज्यपाल और सीएम सोरेन

कार चालक की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा जरिया स्थित हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।  जहां तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ईको कार बेड़ो थाना क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार कार पहुंची। बताया जा रहा है कि कार चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, कार चला रहे व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।
वहीं, कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे के पीछे कार चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि चालक को समय रहते आगे चल रहा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण कार सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा टकराई। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *