झारखंड भवन में अधिकारियों के पास और सुविधाओं को लेकर रेजिडेंट कमिश्नर ने की बैठक

नई दिल्ली: झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक की। इसमें झारखंड सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पास, सरकारी वाहनों के पास और उनके

झारखंड भवन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली: झारखंड  सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के साथ बैठक की।  इसमें झारखंड सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पास, सरकारी वाहनों के पास और उनके नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

also read : डालसा की मदद से 7 साल पुराना पारिवारिक विवाद सुलझा, साथ आए दंपती

बैठक में पास की संख्या बढ़ाने और पास जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी विचार किया गया।  साथ ही  सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में होने वाली परेशानियों को दूर करने पर जोर दिया गया।

अरवा राजकमल ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और सरकारी वाहनों के लिए पास जारी करने और उनके नवीनीकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है।  इससे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सरकारी कामकाज को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी।

also read : कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर झारखंड के राज्यपाल और सीएम ने दी प्रतिक्रिया

बैठक में दिल्ली में रहने वाले झारखंड के लोगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उनकी जरूरतों को समझने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ संपर्क बनाए रखने पर विचार किया गया. इसके अलावा  झारखंड भवन और केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया।

also read :महात्मा गांधी की यादों को संजोकर रखे हैं, आदित्य विक्रम जायसवाल

बैठक में केंद्र सरकार के मंत्रालयों और झारखंड सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।  इसका उद्देश्य राज्य से जुड़े सरकारी कामों को समय पर पूरा करना और दिल्ली में तैनात झारखंड सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

also read : परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे खड़े 75 ट्रकों से वसूला ₹7 लाख जुर्माना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.