धनबाद: धनबाद के बरमसिया इलाके में परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 75 ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए करीब 7 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।
also read : सीबीआई के पूर्व निदेशक डॉ. त्रिनाथ मिश्रा का निधन, कुरडेग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
एमवीआई अधिकारियों ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों की जांच की और वाहन चालकों को सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी। कहा कि सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
also read : CCL मुख्यालय में रक्तदान शिविर, 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने किया दान
एमवीआई अभय कुमार ने बताया कि डीसी व डीटीओ के निर्देश पर जिले में सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुर्माना लगाने के बाद भी यदि वाहन सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए पाए गए, तो वैसे वाहनों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करने की अपील की।
also read : झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, विधानसभा के 23 कर्मियों की पदोन्नति बहाल




