CCL मुख्यालय में रक्तदान शिविर, 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने किया दान

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय के गंगोत्री कंवेन्शन सेंटर परिसर में 1 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा समेत

CCL
CCL मुख्यालय में सतर्कता अभियान के तहत रक्तदान शिविर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय के गंगोत्री कंवेन्शन सेंटर परिसर में 1 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा समेत कुल 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने किया। इस दौरान निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, हितधारक और बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया।

Read More : मुंबई में CJP का विरोध प्रदर्शन, दिपके बोले- अनुमति नहीं मिली फिर भी करेंगे

CCL CMD ने दिलाई रक्तदान की शपथ

इस अवसर पर CCL के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कर्मियों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी कर्मियों से सक्रिय रूप से रक्तदान के लिए आगे आने और इस मानवीय कार्य में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

IICM और JSSPS के खिलाड़ियों ने भी लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा समेत कुल 191 सत्यनिष्ठ रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में IICM के अधिकारियों और JSSPS के खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष अभियान की थीम “Let Integrity Flow, Let Life Grow, Let Prosperity Follow” रखी गई है। थीम सत्यनिष्ठा के साथ मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को भी रेखांकित करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.