डालसा की मदद से 7 साल पुराना पारिवारिक विवाद सुलझा, साथ आए दंपती

रांची : रांची मध्यस्थता केंद्र में करीब 7 साल पुराने पारिवारिक विवाद का मध्यस्थता के जरिए समाधान किया गया। ओ.एम. वाद संख्या 31/2026 को विशेषज्ञ मध्यस्थ निर्मल रंजन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के संयुक्त प्रयास से सुलझाया गया। यह मामला अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब

डालसा
दंपती की तस्वीर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची मध्यस्थता केंद्र में करीब 7 साल पुराने पारिवारिक विवाद का मध्यस्थता के जरिए समाधान किया गया। ओ.एम. वाद संख्या 31/2026 को विशेषज्ञ मध्यस्थ निर्मल रंजन और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के संयुक्त प्रयास से सुलझाया गया। यह मामला अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय-1, रमेश चन्द्र की अदालत से मध्यस्थता के लिए रांची मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। डालसा सचिव राकेश रौशन ने मामले को सुलझाने के लिए विशेषज्ञ मध्यस्थ निर्मल रंजन को निर्देशित किया था।

Read More : डालसा का 60 दिवसीय अभियान शुरू, ग्रामीणों को कानूनी अधिकार बताए गए

दोनों पक्ष फिर साथ रहने को हुए राजी

मामले में प्रथम पक्ष चंचल कुमारी और द्वितीय पक्ष आनन्द कुमार साह हैं। दोनों का विवाह वर्ष 2019 में हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चंचल कुमारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनके पति, ससुराल पक्ष के माता-पिता और भाई-बहनों की ओर से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थीं। उस समय वह 8 माह की गर्भवती थीं। प्रसव के दौरान पति और उनके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चंचल कुमारी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके लालन-पालन में काफी खर्च हुआ।

मध्यस्थता के बाद दूर हुआ विवाद

मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के माता-पिता भी मध्यस्थता केंद्र में मौजूद रहे। विशेषज्ञ मध्यस्थ और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद वे फिर से साथ रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद द्वितीय पक्ष चंचल कुमारी और उनकी बेटी को लेकर अपने घर चले गए। इस मामले को सुलझाने में विशेषज्ञ मध्यस्थ निर्मल रंजन, प्रथम पक्ष की अधिवक्ता आयुषी अमन, द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता मनोज कुमार और डॉली कुमारी के प्रयास का भी उल्लेख किया गया है।

डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

मामला सुलझने के बाद डालसा सचिव राकेश रौशन ने दोनों पक्षों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने और बेटी के भविष्य को बेहतर बनाने की सलाह दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.