रांची : झारखंड में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। वहीं, CM हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सत्य और अहिंसा के विचारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और पूरी दुनिया को मानवता, शांति तथा सह-अस्तित्व का संदेश दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लोक भवन में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।#LokBhavanJharkhand pic.twitter.com/NPtCc584IL
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 2, 2026
Read More : गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू
गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक : हेमंत सोरेन
CM ने कहा कि आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब गांधीजी का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव और सर्वजन हित का संदेश और अधिक मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ऐसे भारत का सपना देखते थे, जहां विकास की रोशनी आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। गरीब और वंचितों को सम्मान मिले, गांव सशक्त बनें और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन।
बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया।
आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब बापू का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव… pic.twitter.com/uoTdsdd04y
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 2, 2026
सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने की अपील
हेमंत सोरेन ने गांधी जयंती पर लोगों से बापू के विचारों को केवल याद करने तक सीमित नहीं रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए सभी को अपने संकल्प को और मजबूत करना चाहिए। CM ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को अपनाने पर जोर दिया।




