नई दिल्ली : PM मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की, जिनके साहस से विमान में सवार क्रू सदस्यों समेत 180 लोगों की जान बच सकी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने उनके अनुभव के बारे में जाना और पूछा कि मुश्किल हालात में उन्होंने किस तरह खतरे का सामना किया और हिम्मत बनाए रखी। पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
BREAKING! PM Modi Holds Telephonic Conversation With Brave Captain Smit Machchhar https://t.co/KqD384q84y
— ANI (@ANI) October 2, 2026
Read More : गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू
कैसे टली बड़ी विमान त्रासदी?
बुधवार को दुबई से इस्राइल की राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश कराने की कोशिश की गई। खबर के मुताबिक, आरोपी विमान का सह-पायलट था, जिसने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर नुकीली चीज से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट में दाखिल हुए और उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हमले के समय विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 150 इस्राइली नागरिक थे।
पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं तारीफ
इससे पहले गुरुवार को PM मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस दिखाया। उन्होंने कहा था कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
नेतन्याहू और ट्रंप ने भी की तारीफ
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की इस्राइल के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई नेताओं ने तारीफ की। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हिम्मत दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों को आरोपी को काबू करने का मौका मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की तारीफ की और उन्हें हीरो बताया।





