डॉ.इरफान अंसारी ने लापरवाह एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश,मंत्री ने 22 को बुलाई विशेष बैठक

रांची। रांची सहित राजभर के जिलों में चल रही सरकारी एंबुलेंस की स्थिति बेहद खराब हालत है, जिसका खामियाजा आए दिन मरीजों को झेलनी पड़ रही है। यहां तक कि एंबुलेंस से मदद नहीं मिलने पर अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर कई मरीजों की

रांची। रांची सहित राजभर के जिलों में चल रही सरकारी एंबुलेंस की स्थिति बेहद खराब हालत है, जिसका खामियाजा आए दिन मरीजों को झेलनी पड़ रही है। यहां तक कि एंबुलेंस से मदद नहीं मिलने पर अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर कई मरीजों की जान तक चली गई है। पिछले दिनों गुमला में एंबुलेंस नहीं चलने की वजह से मां की गोद में बेटी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने लापरवाह एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अधिकतर पुरानी एंबुलेंस खराब हो चुकी है,इसलिए नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि टेंडर निकाला गया है जब तक नई एंबुलेंस की खरीदारी नहीं होती है। तब तक सभी सिविल सर्जनों की निगरानी में एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा।


मंत्री ने 22 जुलाई को विशेष बैठक बुलाई है। उनका कहना है इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति होती है तो सिविल सर्जन पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *