प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा

प्रयागराज : प्रयागराज-कौशांबी सीमा स्थित चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (SRN) में जिंदगी और मौत से जूझ रही 16 वर्षीय झुलसी किशोरी उर्वशी की बुधवार सुबह इलाज

पटाखा फैक्ट्री
मलबे में तलाश जारी।

अपनी भाषा में पढ़ें

प्रयागराज : प्रयागराज-कौशांबी सीमा स्थित चिल्ला शहबाजी गांव में सोमवार को हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (SRN) में जिंदगी और मौत से जूझ रही 16 वर्षीय झुलसी किशोरी उर्वशी की बुधवार सुबह इलाज के दौरान सांसें थम गईं। हादसे वाले दिन 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मंगलवार को दो और बुधवार को उर्वशी की मौत के बाद यह आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। फिलहाल 3 अन्य गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

Read More : दिशा सालियान की मौत की CBI जांच होगी, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

9 पुलिसकर्मी निलंबित

हादसे के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद के कौशांबी स्थित तीन मंजिला अवैध मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के बुलडोजर से पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जांच में सामने आया है कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस 2 साल पहले ही निरस्त किया जा चुका था, फिर भी यह धड़ल्ले से चलाई जा रही थी। इस गंभीर लापरवाही के आरोप में 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मलबे में तलाश जारी

सोमवार देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी और फैक्ट्री मालिक नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं पीड़ित परिवार भी मलबे के बीच अपने कीमती सामान और परिजनों की तलाश में लगे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *