कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर मिला शव, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा/गिरिडीह : कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शुक्रवार अहले सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर के नौवाडीह स्थित पोल संख्या 7/3 के समीप रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला। मृतक की शिनाख्त सिंटू सिंह (45) के रूप में हुई

कोडरमा
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा/गिरिडीह : कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर शुक्रवार अहले सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर के नौवाडीह स्थित पोल संख्या 7/3 के समीप रेलवे ट्रैक किनारे शव मिला। मृतक की शिनाख्त सिंटू सिंह (45) के रूप में हुई है। सिंटू सिंह सरजू सिंह उर्फ रविंद्र सिंह के पुत्र थे और ग्राम बरबीघा, शेखपुरा, बिहार के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों की नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोडरमा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Read More : पटना में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के 5 ठिकानों पर SVU का छापा, गया में ED की रेड

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को भी दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सिंटू सिंह किसी ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुए होंगे। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *