रांची में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की बैठक, दीपावली-छठ को लेकर निर्देश जारी

रांची : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग (SOM) में विकास योजनाओं की प्रगति, त्योहारों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने

डीसी मंजूनाथ भजंत्री
बैठक में सुरक्षा और सफाई पर डीसी ने दिया जोर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग (SOM) में विकास योजनाओं की प्रगति, त्योहारों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Read More : रांची में HEC सीनियर सिटीजन सोसाइटी का धरना, कई मांगों पर उठाई आवाज

दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों पर चर्चा

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान सभी की उल्लेखनीय सहभागिता रही। अब दीपावली, छठ और काली पूजा को भी उत्साह, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ सभी पात्र और योग्य लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। कोई भी योग्य लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने पर जोर दिया।

लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करें अधिकारी

डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित कार्यों का बेहतर तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। किसी भी काम को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। समाहरणालय में कार्यरत सभी पदाधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने कार्यालय पहुंचें, ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

जनहित और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर जोर

बैठक के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों को गति देना और नागरिक सुविधाओं में लगातार सुधार करना है। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.