रांची के छठ घाटों पर NDRF और गोताखोर रहेंगे तैनात, डीसी ने दिए निर्देश

रांची : दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें विधि-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई,

डीसी
डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें विधि-व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, सुरक्षा और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Read More : रांची में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की बैठक, दीपावली-छठ को लेकर निर्देश जारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, नजारत उपसमाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय सहित बिजली विभाग, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

छठ घाटों की सुरक्षा पर विशेष जोर

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा और आस्था से जुड़ा पर्व है। इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय कर घाटों और अन्य व्यवस्थाओं की पहले से जांच करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। नगर निगम को सभी संबंधित तालाबों और छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षित पहुंच मार्ग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जरूरत के अनुसार क्रेन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

घाटों पर बैरिकेडिंग, NDRF और गोताखोर रहेंगे तैनात

प्रशासन ने छठ घाटों और तालाबों में सुरक्षा के लिए बांस से बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया है, ताकि छठव्रती सुरक्षित निर्धारित गहराई में अर्घ्य दे सकें। घाटों पर NDRF और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। छठ पर्व के दौरान घाटों और तालाबों में तैराकी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा पर्व से पहले सभी छठ घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत और सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली और काली पूजा में पटाखों पर निगरानी

बैठक में दीपावली और काली पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को प्रतिबंधित और असुरक्षित पटाखों की बिक्री तथा इस्तेमाल पर निगरानी रखने के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया गया। रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। प्रशासन ने पूजा समितियों से अधिक से अधिक युवाओं को आयोजन से जोड़ने और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जरूरी सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान सुनिश्चित करने की अपील भी की।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

डीसी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, बिजली सुरक्षा में लापरवाही, असुरक्षित पंडाल निर्माण और विसर्जन नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की, ताकि छठ महापर्व सहित सभी त्योहार सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.