डॉ. आशा लकड़ा ने प्रणामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, किया अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण

रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की निवर्तमान महापौर डॉ. आशा लकड़ा का पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा-कृष्ण का

डॉ. आशा लकड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की निवर्तमान महापौर डॉ. आशा लकड़ा का पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में  अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा-कृष्ण का लॉकेट पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत डॉ. लकड़ा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

also read : अनजान नंबर से आने वाली कॉल का खुलेगा राज! जानें 1 नवंबर से लागू होने वाले CNAP नियम

इसके पश्चात उन्होंने मंदिर के द्वितीय तल पर ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निवास कर रहे निराश्रित, दिव्यांग एवं जरूरतमंद प्रभुजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। आश्रम में भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, योग, मनोरंजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से की जा रही निःस्वार्थ मानव सेवा को देखकर उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सभी निराश्रित प्रभुजनों को स्वयं भोजन भी कराया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडेय, पवन पोद्दार, सुनीता अग्रवाल, संजय सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

also read : रांची में HEC सीनियर सिटीजन सोसाइटी का धरना, कई मांगों पर उठाई आवाज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.