रांची में पूजा पंडालों का DC ने किया निरीक्षण, दिए सुरक्षा निर्देश

रांची : दीपावली और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रांची जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे काली पूजा पंडालों और तैयारियों का निरीक्षण किया।

पूजा पंडालों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रांची जिला प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में DC मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बन रहे काली पूजा पंडालों और तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। DC ने अल्बर्ट एक्का चौक, कॉसमॉस क्लब, वर्द्धमान कंपाउंड, अग्रदूत क्लब प्लाजा चौक, डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, काली मंदिर डोरंडा, कुसई कॉलोनी काली पूजा समिति, छप्पन सेट और एजी कॉलोनी में बन रहे पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान पंडाल निर्माण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Read More : रांची में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय शॉर्टलिस्टिंग

पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य

DC ने पूजा समितियों को जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पंडालों में विद्युत वायरिंग और अस्थायी कनेक्शन सुरक्षित तरीके से करने, तार खुले नहीं छोड़ने तथा शॉर्ट सर्किट और आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम रखने का निर्देश दिया। पंडालों में अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते रखने, अनावश्यक भीड़ रोकने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पंडाल और आसपास पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखने को भी कहा गया।

भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर

DC ने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पूजा समितियां पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात करें और भीड़ प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पंडाल परिसर और आसपास सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को देने का निर्देश दिया।

विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था का रखें ध्यान

DC ने पूजा समितियों से प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय थाना और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने निर्धारित मार्ग, समय और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराने तथा यातायात सुचारू रखने में सहयोग देने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस में अनुशासन बनाए रखने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करने की अपील की। साथ ही भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत, नारे और गतिविधियों से परहेज करने को कहा।

दीपावली पर सुरक्षित आतिशबाजी की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से दीपावली सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है। आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने, बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला नहीं छोड़ने और पटाखे खुले व सुरक्षित स्थानों पर जलाने की सलाह दी गई है। ज्वलनशील पदार्थों, पेट्रोल पंपों, विद्युत प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास आतिशबाजी से बचने को कहा गया है। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा समितियों, आयोजनकर्ताओं और आम नागरिकों से दीपावली एवं काली पूजा आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न पूजा समितियों ने DC और उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी, समाजसेवी आलोक दुबे, शांति समिति के सदस्य जयसिंह यादव और सागर कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *