बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, झारखंड में गर्जन, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

रांची: चक्रवाती तूफान अर्नब के तेजी से पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बढ़ने और दोनों राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाओं के चलने से एहतियाती कदम तेज किए गए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’

चक्रवाती तूफान
सांकेतिक फोटो चक्रवाती तूफान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  चक्रवाती तूफान अर्नब के तेजी से पूर्वी तटीय राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बढ़ने और दोनों राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाओं के चलने से एहतियाती कदम तेज किए गए हैं। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ झारखंड के मौसम को प्रभावित करने जा रहा है। गर्जन, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र रांची के निदेशक और वैज्ञानिक अभिषेक आनंद बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले चक्रवातों के नाम पहले से तय सूची के अनुसार रखे जाते हैं. ‘अर्नब’ नाम बांग्लादेश ने सुझाया है। नामकरण की व्यवस्था विश्व मौसम विज्ञान संगठन और संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक आयोग की क्षेत्रीय समिति के तहत संचालित होती है.

उन्होंने बताया कि इस पैनल में 13 देश बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। प्रत्येक देश ने 13 नाम दिए हैं। इस तरह कुल 169 नामों की सूची तैयार की गई है। नाम छोटे, आसानी से बोले और याद रखे जा सकने वाले होने चाहिए। नामकरण का उद्देश्य तूफान की पहचान आसान बनाना और चेतावनी को आम लोगों स्पष्ट रूप से पहुंचाना है।

also read : चेन्नई रवाना हुआ झारखंड का 26 सदस्यीय वुशु दल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएगा दम

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.