चेन्नई रवाना हुआ झारखंड का 26 सदस्यीय वुशु दल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएगा दम

रांची : राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए झारखंड के 26 वुशु खिलाड़ी चेन्नई रवाना हो गए हैं। ये खिलाड़ी 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चेन्नई के सेम्मनचेरी स्थित जेप्पियार

झारखंड
वुशु चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम रवाना

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए झारखंड के 26 वुशु खिलाड़ी चेन्नई रवाना हो गए हैं। ये खिलाड़ी 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चेन्नई के सेम्मनचेरी स्थित जेप्पियार विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। झारखंड वुशु एसोसिएशन की ओर से भेजे गए इस दल में 15 बालक और 11 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ी सांडा, ताओलू और कुंग-फू की पारंपरिक स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। टीम का चयन सिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

Read More : कैंसर की दवाओं के दाम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पूछा- इतना अंतर क्यों?

सांडा स्पर्धा में ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

बालक वर्ग : साहिल कच्छप (48 किग्रा), अमन कच्छप (52 किग्रा), कौशिक राज (56 किग्रा), सुजल उरांव (60 किग्रा), प्रिंस नायक (65 किग्रा), आदर्श जे. दास (70 किग्रा), पप्पू कुमार महतो (75 किग्रा), आयुष कर लाल (80 किग्रा), सुप्रीत कुमार (90 किग्रा) और अखिलेश्वर मांझी (90+ किग्रा)।

बालिका वर्ग : सोनका कुमारी (45 किग्रा), होलिका कुमारी (48 किग्रा), लक्ष्मी कुमारी (52 किग्रा) और अल्पना कुमारी (56 किग्रा)।

ताओलू और पारंपरिक स्पर्धाओं में भी दिखेगा दम

ताओलू बालक वर्ग: आशीष कुमार और वरुण कुमार चौहान।

ताओलू बालिका वर्ग: रिया कुमारी, महक कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और वंदना कुमारी।

कुंग-फू/पारंपरिक स्पर्धा: दीपक कुमार, सौम्या कुमार, आरोही सिंह, अर्पिता सिंह और मंडोबी कुमारी।

पदक जीतने के लक्ष्य के साथ रवाना हुई टीम

झारखंड की टीम के कोच विमला टोप्पो और मनीष मुंडा हैं। दोनों कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने के लक्ष्य के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे। झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की सफलता की कामना करने वालों में डॉ. कविता सिंह, सुनील सूर्यात, डॉ. अंशु साहू, मनोज कुमार महतो, उदय साहू, मनोज कुमार साहू, शैलेन्द्र दुबे, गोकुलनंद मिश्रा, अभिषेक कुमार, दीपक दुबे, एम. कादिर, अमरदीप कुमार, संजय जैन, प्रतिमा कुमारी, अनिका सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, शशि कुमार, संजय साहू, प्रदीप महतो, अमूल्य मिश्रा, दिनेश यादव, रजी अहमद, विवेकानंद, चंचल भट्टाचार्य, मिथिलेश साहू, राजकुमार जैन, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, शशिकांत पांडे, आशेष गोप, एल. प्रदीप सिंह, सुमित घोषाल और शिवेन्द्र दुबे समेत अन्य लोग शामिल हैं।

एसोसिएशन को उम्मीद है कि झारखंड के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *