चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब झारखंड में, रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी

रांची: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब झारखंड में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां मौसम का बदलाव बीते मंगलवार

रुक-रुक कर बारिश

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर अब झारखंड में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
जहां मौसम का बदलाव बीते मंगलवार से देखने को मिलना शुरू हो गया था आज सोमवार की सुबह राजधानी रांची में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और मेघ गर्जन ने ठंडक बढ़ा दी है। रांची में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची के अलावा झारखंड के कई अन्य जिलों में भी चक्रवात का असर दिख रहा है। इसका असर बाजार पर भी देखा जा रहा है।
हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो समेत कई जिलों में आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, इन इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश और हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

मेघ गर्जन और बारिश के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, किसानों से अनुरोध है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *