CUJ छात्र कौशिक कुमार होता ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में बनाया नाम

रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के शिक्षा विभाग के इंटीग्रेटेड बीए बीएड के छात्र कौशिक कुमार होता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कौशिक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से एक राष्ट्रीय स्तर की विशेष उपलब्धि

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के शिक्षा विभाग के इंटीग्रेटेड बीए बीएड के छात्र कौशिक कुमार होता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कौशिक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से एक राष्ट्रीय स्तर की विशेष उपलब्धि के लिए आधिकारिक मान्यता मिली है। कौशिक ने माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के युवाओं को जोड़ना और उन्हें ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस ऑनलाइन क्विज में देशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कुल 3,90,812 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह उपलब्धि एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज में भाग लेने वाले सर्वाधिक उपयोगकर्ताओं के रूप में दर्ज की गई।

Read More : रामगढ़ पुलिस को मिले 20 नए पेट्रोलिंग वाहन, बढ़ेगी गश्ती व्यवस्था

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किया प्रमाणित

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उपलब्धि की जांच और सत्यापन के बाद इसे आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया। कौशिक के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले उनका नाम कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज हो चुका है। इनमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, अमेरिका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स शामिल हैं। कौशिक पढ़ाई के साथ किताबें लिखने और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं। वह लगातार कुछ नया करने और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित करने का प्रयास करते रहे हैं।

राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने की सराहना

ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कौशिक की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में मुलाकात के दौरान उनकी उपलब्धियों की सराहना की। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी कौशिक की उपलब्धियों और रिकॉर्ड बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की है। इस उपलब्धि पर CUJ के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने कौशिक कुमार होता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कौशिक की उपलब्धि पूरे CUJ परिवार के लिए गर्व का विषय है। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत करती हैं। साथ ही, इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के लिए मेहनत और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

शिक्षक हैं कौशिक की मां

कौशिक के परिवार ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पिता हरीश चंद्र होता सेवानिवृत्त सहायक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हैं, जबकि उनकी मां अनुपमा नंदा शिक्षिका हैं। माता-पिता ने हमेशा कौशिक को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत में पूरा सहयोग दिया। उनकी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और पूरे CUJ परिवार ने उन्हें बधाई दी। सभी ने कौशिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता CUJ के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *