रामगढ़ पुलिस को मिले 20 नए पेट्रोलिंग वाहन, बढ़ेगी गश्ती व्यवस्था

रामगढ़ : “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ रामगढ़ पुलिस की गश्ती और आपातकालीन रिस्पॉन्स व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के दूसरे चरण में जिले को 20 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। मंगलवार को उपायुक्त,

रामगढ़ पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ रामगढ़ पुलिस की गश्ती और आपातकालीन रिस्पॉन्स व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के दूसरे चरण में जिले को 20 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। मंगलवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के मिलने से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जरूरत पड़ने पर लोगों तक पुलिस सहायता तेजी से पहुंच सकेगी।

Read More : झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

पुलिस की गश्ती और रिस्पॉन्स व्यवस्था होगी मजबूत

पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस बल के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण और संसाधनों के उन्नयन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस को ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। नए वाहनों का इस्तेमाल नियमित और प्रभावी गश्ती, एंटी-क्राइम चेकिंग, संवेदनशील इलाकों की निगरानी तथा अपराध की रोकथाम के लिए किया जाएगा। आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। नए पेट्रोलिंग वाहनों की मदद से Dial-112 पर मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस सहायता पहुंचाने में तेजी आएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि आपात स्थिति में सूचना मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र में पुलिस टीम जल्द पहुंच सके। इससे थाना क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और दृश्यता बढ़ने के साथ अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले चरण में मिले थे 13 पेट्रोलिंग वाहन

पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के पहले चरण में रामगढ़ पुलिस को 13 पेट्रोलिंग वाहन और 19 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए थे। अब दूसरे चरण में 20 और पेट्रोलिंग वाहन मिलने से जिले में गश्ती और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस के संसाधन और मजबूत हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इससे आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को भी और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *