रांची में डालसा का 60 दिवसीय अभियान, ग्रामीणों को मिलेगी कानूनी मदद

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से मंगलवार को माण्डर प्रखंड के महुआजाड़ी गांव में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की

डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से मंगलवार को माण्डर प्रखंड के महुआजाड़ी गांव में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के पहले चरण की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नालसा की विभिन्न कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना है। यह अभियान माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा रांची डालसा के न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

Read More : रांची नगर निगम ने 20 कोचिंग-लाइब्रेरी को जारी किया नोटिस, जांच शुरू

चार टीमों के माध्यम से चलेगा अभियान

अभियान को सफल बनाने के लिए डालसा रांची ने चार टीमों का गठन किया है। इनमें टीम-ए, टीम-बी, टीम-सी और टीम-डी शामिल हैं। इन टीमों में एलएडीसीएस के सदस्य, मध्यस्थ, पीएलवी और पैनल अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। डालसा सचिव स्वयं सप्ताह में दो बार अभियान क्षेत्र का दौरा करेंगे और जागरूकता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेंगे। अभियान के दौरान ग्रामीणों तक कानूनी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन से होगी जागरूकता

डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि पहले चरण में महुआजाड़ी गांव को अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। यहां जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म वीडियो और एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरूकता के बाद जरूरतमंद लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत नालसा की ‘शिक्षा’ योजना-2026, ‘स्प्रुहा’ योजना-2025, इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना-2025, वीर परिवार सहायता योजना-2025, नालसा ‘डॉन’ योजना-2025 और नालसा संवाद योजना-2025 सहित विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना-2024, मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना-2024, बुजुर्ग नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना-2016, एसिड अटैक पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं योजना-2016 और अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

शिक्षा योजना-2026 पर विशेष जोर

मंगलवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा ने नालसा की ‘शिक्षा-2026’ योजना पर विशेष रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना वंचित और कमजोर वर्गों के बच्चों को कानूनी सहायता के माध्यम से शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शुरू की गई कल्याणकारी योजना है। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी श्री राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सिकन्दर मुण्डा, सुमन ठाकुर, हरिराम करमाली, श्रीमती पुनम देवी, श्रीमती पम्मी देवी, श्रीमती अलमा एक्का, श्रीमती पुष्पलता देवी, श्रीमती फूलकुमारी देवी, श्री प्रीतम कुमार सक्सेना, श्री तालिब अंसारी, श्रीमती सुजिता देवी, श्रीमती बेबी देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *