वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को रिववार को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र अर्न्तगत कुटियातु के पास स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड के पास कुछ अपराधकर्मी बैठकर अड्डे बाजी कर रहे है तथा किसी गंभीर घटना को कारित करने का योजना बना रहे है।
उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देषन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, नामकुम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी, सषस्त्र बल एवं गश्ती दल को शामिल करते हुए एक छापामारी हेतु टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में ज्योहीं छापामारी दल कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड पहुँची तो देखा गया कि 02 व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अलग-अलग दिशा में दौड़कर भागने लगे। पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी की गई तथा खदेड़कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया, परंतु दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़ाये से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम मो० खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा, उम्र 26 वर्ष, पिता-स्व० शेख शाहिन कादिर, पता-गढ़ाटोली, गौसनगर, थाना-सदर, जिला-रांची वर्तमान पता-मिल्लत कॉलोनी, बिशप स्कूल के पीछे, थाना-लोअर बाजार, जिला-रांची बतलाया। अग्रतर पुछताछ करने पर उसने अपने सहयोगी का भी परिचय पुलिस बल को बतलाया। छापामारी दल द्वारा पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत बदन तलाशी लिये जाने पर उसके कमर में खोसा हुआ 01 लोड्डे देशी कट्टा बरामद हुआ एवं पहने हुए पैंट के जैब से एक जिन्दा गोली एवं Vivo Company का एक एन्ड्रॉयड मोबाईल बरामद हुआ, जिसे घटनास्थल पर सीलबंद करते हुए विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि वह आर्म्स एक्ट, चोरी जैसे कांडों में संलिप्त आदतन अपराधी है तथा पूर्व में कई कांडों में अपने अपराधिक सहयोगी के साथ आरोप-पत्रित रहा है। साथ ही इसके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह बतलाया गया है कि दिनांक-10.06. 26 को संध्या में नामकुम थानार्न्तगत सामलौंग स्थित अराफात अपॉर्टमेन्ट के पास पूर्व के आपसी रंजिश में मो० शमसेर आलम, पिता-सउद आलम, गली नं0-09, मौलाना आजाद बस्ती, नामकुम को गोली मारकर जख्मी कर दिया था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था, जिस संबंध में इसके एवं अन्य सहयोगियों के विरूद्ध नामकुम थाना में कांड दर्ज किया जा चुका है। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अपराधकर्मी मो० खालिद के द्वारा शमसेर एवं उसके पिता सउद आलम के साथ पूर्व के जमीनी विवाद एवं उसके परिमाणस्वरूप घटित मारपीट की घटना का बदला लेने के उद्देश्य से दिनांक-10.06.26 को मो० शमसेर को लक्षित करते हुए गोलीबारी की घटना कारित की गई थी। आज छापामारी के क्रम में फिरार अपराधकर्मी के गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास भी ज्ञात किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.06.26 को सामलौंग में नामकुम में मो० शमसेर पर हुई गोली बारी की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. सद्दाम उर्फ टीपु, पिता- स्व० मो० समसु, गली नं0-05, कोल सर्वे, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम एवं 2. मो० ईरशाद आलम पिता-मो० सिराज अंसारी, गली-11, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम, जिला-रांची को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।



