सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में शोकसभा

रांची: झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन होने पर आज झारखण्ड विधान सभा सचिवालय के पोर्टिको संख्या-3 में अपराह्न 4 बजे, शोकसभा

झारखण्ड विधान सभा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखण्ड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार के   आकस्मिक निधन  होने पर आज झारखण्ड विधान सभा सचिवालय के पोर्टिको संख्या-3 में अपराह्न 4 बजे,  शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में झारखण्ड विधान सभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार शोक संदेश पढ़ें। उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि उनका जन्म 26 जुलाई 1970 को गिरिडीह, झारखण्ड में हुआ था।
वे वर्ष 1989 से  सक्रिय राजनीति में रहे, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए विभिन्न संगठनिक दायित्वों के पदों को संभाला।वर्ष 2019 में गिरिडीह सदर विधान सभा क्षेत्र से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।
अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान वे विधान सभा की लोक लेखा समिति, सामान्य प्रयोजन समिति एवं प्रत्यायुक्त विधान समिति के सदस्य के रूप में कार्य किए।
 सदन की कार्यवाहियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहा करती थी तथा जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष रखते थे।वर्ष 2024 में पुनः गिरिडीह विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के उपरांत झारखण्ड सरकार में उन्हें माननीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।  शोक सभा में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर  कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.