JH Live की खबर का असर : पंडरा बाजार की समस्याओं पर टीम तुलसी सक्रिय, जल्द पहुंचेगी मंत्री

रांची : पंडरा बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह JH Live में प्रकाशित खबर के बाद शाम तक इसका असर देखने को मिला। FJCCI चुनाव के दौरान व्यापारियों ने साफ कहा था कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं पर ठोस

पंडरा बाजार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : पंडरा बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार सुबह JH Live में प्रकाशित खबर के बाद शाम तक इसका असर देखने को मिला। FJCCI चुनाव के दौरान व्यापारियों ने साफ कहा था कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं पर ठोस काम चाहिए। इसके कुछ ही घंटों के बाद ही टीम तुलसी की ओर से इस दिशा में पहल की गई। टीम तुलसी की ओर से रोहित पोद्दार और साहित्य पवन पंडरा पहुंचे और व्यापारियों की समस्याओं को समझा। इसके बाद पंडरा बाजार समिति की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से फोन पर बातचीत की गई। इस दौरान बाजार समिति से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से उनके सामने रखा गया।

Read More : FJCCI चुनाव में पंडरा बाजार के व्यापारियों ने मांगा काम, आश्वासन नहीं

मंत्री ने खुद पंडरा आने पर दी सहमति

बयान के अनुसार कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पंडरा बाजार समिति की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। मंत्री ने जल्द ही खुद पंडरा पहुंचकर बाजार समिति की स्थिति और समस्याओं का जायजा लेने पर सहमति जताई है। ऐसे में व्यापारियों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

टीम तुलसी की पहल पर चैंबर अध्यक्ष ने जताया आभार

रांची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय मोहरी ने टीम तुलसी के रोहित पोद्दार, साहित्य पवन और पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम ने व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए तत्परता और गंभीरता के साथ पहल की है। पंडरा बाजार समिति की समस्याओं को लेकर पहले भी व्यापारियों और चैंबर की ओर से आवाज उठती रही है। FJCCI की एक पूर्व समीक्षा बैठक में भी पंडरा कृषि मंडी में अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों की सक्रियता समेत मंडियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.