लातेहार में महिला से कथित मारपीट पर CM का एक्शन, पुलिस को जांच का आदेश

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिला में आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। इल्जाम है कि 5 अक्टूबर को बकरी चराने के दौरान बरियातू थाना के SHO तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़े में पहुंचे और

लातेहार
लातेहार की पुनिया देवी से मारपीट का आरोप, CM ने मांगी रिपोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिला में आदिवासी महिला पुनिया देवी के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। इल्जाम है कि 5 अक्टूबर को बकरी चराने के दौरान बरियातू थाना के SHO तीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़े में पहुंचे और पुनिया देवी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें उठाकर थाना ले जाया गया। आरोप है कि थाना ले जाने के दौरान रास्ते में भी पुलिसकर्मियों ने महिला को पीटा। इतना ही नहीं, उनके साथ अभद्रता करने और थाने में टांगकर मारने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिसकर्मियों पर जातिसूचक गाली देने का भी आरोप लगाया है। आरोप के मुताबिक, पुनिया देवी को अगले दिन रात में थाना से छोड़ा गया।

Read More : रांची में T20 मैच पर बारिश का साया, जानें मौसम का हाल

CM ने पुलिस को दिया निर्देश

इस मामले पर CM हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लातेहार पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने लातेहार पुलिस को टैग करते हुए मामले का संज्ञान लेने, जांच करने और उचित कार्रवाई के बाद जानकारी देने को कहा। CM हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “तत्काल संज्ञान लें, जाँच करें एवं उचित कार्यवाही करते हुए सूचना दें। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।”

जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

CM के निर्देश के बाद अब इस मामले में लातेहार पुलिस की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी। फिलहाल, पुनिया देवी के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *