7 मिनट तक हवा में मंडराता रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, जानें क्या थी वजह

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर शनिवार को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरने के बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा।
सम्राट चौधरी

हाजीपुर : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर शनिवार को हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरने के बाद करीब सात मिनट तक हवा में एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ समय तक हवा में होल्ड करता रहा। इससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच हल्की अफरा-तफरी की स्थिति भी बन गई। हालांकि करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से पटना के लिए उड़ान भर ली।

Read More : गया में विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन शिविर शुरू, उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

प्रशासन ने बताई वजह

प्रशासन के अनुसार, पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी। इसी कारण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हेलीकॉप्टर को कुछ देर तक हवा में होल्ड रखा गया। जैसे ही लोकेशन स्पष्ट हुई, उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह उड़ान संचालन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था और पूरे घटनाक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं थी।

Read More : बिहार में 20 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले IAS और BAS अफसर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *