नई दल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया है। दास ने कहा है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर देने के लिए लंदन जाना था। सौरव ने कहा है कि उनको ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। सौरव दास कहा है कि उन्हें रात 1 बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया।
सौरव दास ने ट्वीट कर के कहा- “इस कायर सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया,
सीजेपी नेता सौरव दास ने ट्वीट कर के कहा- “इस कायर सरकार ने मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया, जबकि मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए लंदन जा रहा था। इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, LSE और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों को आयोजित करने में अपनी पूरी जान लगा दी थी, लेकिन यह ‘बुद्धिजीवी-विरोधी’ सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।”
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, सौरव दास के पासपोर्ट में प्लेस ऑफ बर्थ गलत लिखा है। इसके चलते रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, चेन्नई ने सौरभ दास के पासपोर्ट को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। सौरभ दास को 23 नवंबर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है और 7 दिन के अंदर रिप्लाई फाइल करने के लिए कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि जब तक जबाव दाखिल नहीं करते तब तक आपको सलाह दी जाती है तब तक आप किसी यात्रा के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें। बता दें कि 21 अगस्त 2019 को सौरव दास का पासपोर्ट चेन्नई रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से जारी हुआ था।
also read : रांची रेलवे स्टेशन पर चला ऑपरेशन भूमि, 522.90 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त



