छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है: डॉ दीपिका टोप्पो

रांची: डोरंडा महाविद्यालय, रांची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2 की छात्रा छोटनी कुमारी ने जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किया है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण इनके द्वारा रचित पुस्तक ” सड़सी – कुटासी ठन ठन ” के माध्यम से जनजातीय समाज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: डोरंडा महाविद्यालय, रांची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2 की छात्रा छोटनी कुमारी ने जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किया है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण इनके द्वारा रचित पुस्तक ” सड़सी – कुटासी ठन ठन ” के माध्यम से जनजातीय समाज और संस्कृति से जुड़े अनुभवों को समाज के बीच सांझा किया है। जहां आज बुधवार को डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो को छोटनी कुमारी ने उक्त पुस्तक को समर्पित किया।

also read : सीएम हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार, विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलि

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो ने कहा कि छोटनी के विशेष कार्य एवं जयपाल जूलियूस – हन्ना साहित्य अवार्ड पाने वाली वह अब तक की सबसे कम उम्र की रचनाकार है तथा इनके इस उपलब्धि पर पूरा महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि छोटनी जिस असुर जनजाति से आती है तथा उस समाज के बीच के कई जानकारियां अपने कविता एवं साहित्य के माध्यम से जागरण कर रही हैं तथा इनकी कविता हंस पत्रिका में भी प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि इनके कविताओं में कलात्मकता और धार विशेष रूप से ध्यातव्य है जिसमें असुर समुदाय का इतिहास और वर्तमान किसी भी पाठक को आकर्षित और उद्वेलित करने में सक्षम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ शिल्पी सिंह,डॉ युगेश महतो, डॉ कंचन मुंडा, डॉ आलम आरा , डॉ मार्शल पूर्ति, डॉ अरविंद कुमार , मुग्धा कुमारी सहित कई प्राध्यापकों ने छोटनी कुमारी के विशेष उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *