सीएम हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार, विधायक रामचंद्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलि

रांची: सीएम हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। सीएम यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह के सुपुत्र विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। इस मांगलिक कार्यक्रम

सीएम हेमन्त सोरेन पहुंचे लातेहार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: सीएम हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ  बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। सीएम  यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह के सुपुत्र  विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित हुए।
इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर सीएम हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नवदंपती वर-वधू  को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नवजीवन की सुखद शुरूआत की मंगलकामना की। साथ ही नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव और खुशहाली सदैव बनी रहे, इसकी कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएम ने विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात कर खुशी जाहिर की और परिवारजनों को भी इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं स्थानीय आम नागरिकों का अभिवादन किया।
सीएम  हेमन्त सोरेन को मंगरा गांव पहुंचने पर हैलिपैड पर स्थानीय प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा स्वागत किया गया। मौके पर प्रमण्डलीय आयुक्त श्रीमती कुमूद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार उपायुक्त  संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुशांत गौरव आदि पदाधिकारीगण, स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *