केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कोयला के अवैध परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई तेज

रांची: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कोयला के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सात अक्टूबर की रात पकड़े गए कोयला लोड चार हाइवा वाहनों के मामले में अब न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीआइएसएफ के डिप्टी

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कोयला के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।  सात अक्टूबर की रात पकड़े गए कोयला लोड चार हाइवा वाहनों के मामले में अब न्यायालय में केस दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गारा अभिलाष ने रामगढ़ के उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कांड संख्या 1382/2026 दर्ज कराया गया है।

also read : टाटानगर से बक्सर समेत कई रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

मालूम  कि सीआइएसएफ की टीम ने रामगढ़-बोकारो मार्ग पर नया मोड़-बड़कीपोना से कोठार के बीच कार्रवाई कर कोयला लदे चार हाइवा वाहनों को पकड़ा था।  सभी वाहनों को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने रखा गया है।  वाहनों में ओवरलोड कोयला होने की भी चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, सीआइएसएफ की कार्रवाई के अगले दिन महुआटांड़ क्षेत्र के धवैया, सिमराबेड़ा और गिधिनिया सहित अन्य स्थानों पर कथित रूप से जमा कोयले का स्टॉक हटा लिया गया।  क्षेत्र में चर्चा है कि कार्रवाई के बाद कोयले को दूसरी जगह पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार, गोला के मगनपुर और बोकारो के गोमिया क्षेत्र में कोयले के कथित अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग सक्रिय थे। रजरप्पा क्षेत्र में एक साथ चार हाइवा वाहनों के पकड़े जाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज होने को अहम कार्रवाई माना जा रहा है। इस कार्रवाई से कोयले के परिवहन और उसके स्रोत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

also read : नेमरा में श्राद्धकर्म के बीच जनसेवा में जुटे CM हेमंत सोरेन, सुनीं समस्याएं

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.