रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से रविवार को सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौ सेना अकादमी (II)-2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए राजधानी में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन और विधि व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के आदेश अनुसार पुलिस बल और पुलिस अधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन और विधि व्यवस्था के संधारण के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा 13 सितंबर को सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रभावी रहेगा।
इन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा
सेंट्रल एकेडमी, बरियातू रोड, संत अलोइस हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, संत अन्ना इंटररमीडिएट कॉलेज, डॉ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, गोस्सनर हाई स्कूल, जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स के पीछे, मेन रोड, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, रेलवे ओवरब्रिज के समीप, मेन रोड, संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार, राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातु, एचडीएफसी बैंक के सामने, डोरंडा कॉलेज, श्री कृष्ण पार्क के सामन, एजी मोड़ के समीप, डोरंडा, गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, (सब सेंटर-ए), गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, (सब सेंटर-बी), डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल, कांके रोड (सब सेंटर-ए), डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल, कांके, रोड, (सब सेंटर-बी), निर्मला कॉलेज, संत जेवियर स्कूल के समीप, डोरंडा, जेएमजे हाई स्कूल, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा, अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जेपी मार्केट, धुर्वा के पीछे, (सब सेंटर-ए), राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके, सेमरटोली, सीआइपी के समीप, कांके, विवेकानंद विद्या मंदिर, सेक्टर-1, धुर्वा, (सब सेंटर-ए), विवेकानंद विद्या मंदिर, सेक्टर-1, धुर्वा (सब सेंटर-बी)।





